Jharkhand Weather

Jharkhand Weather News : कल से बदलेगा मौसम, होली के दिन बारिश और वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather) कल यानी 6 मार्च से बदलने वाला है। कई जगह आंशिक बादल छा जाएंगे। होली के दिन बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 मार्च को जारी बुलेटिन में दी। हालांकि हवा के रुख से इसमें बदलाव की संभावना भी है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया।

तापमान में बदलाव नहीं

केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

छाये रहेंगे आंशिक बादल

केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को राज्‍य के दक्षिण, पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में देखने को मिलेगा। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

7 को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 7 मार्च को राज्‍य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, हजारीबाग, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

8 को वज्रपात संभव

8 मार्च को राज्‍य भर में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है।

9 मार्च को यहां बारिश

9 मार्च को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।