Jharkhand Weather News : आंधी-वज्रपात ने मचाई तबाही, एक की मौत, कल इन जिलों के लोग रहें सावधान

झारखंड मौसम
Spread the love

  • रांची सहित इन जिलों में 17 मार्च को पड़ेंगे ओले, वज्रपात-आंधी की भी आशंका

Jharkhand Weather : रांची। आंधी और वज्रपात ने राजधानी रांची सहित पूरे राज्‍य में 16 मार्च को तबाही मचाई। वज्रपात से एक लड़की की मौत हो गई। पेड़ गिरने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 17 मार्च को भी रांची सहित कई जिलों में ओले पड़ेंगे। तेज हवा चलने के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका है।

वज्रपात से लड़की की मौत

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार में वज्रपात से 13 साल की लड़की रितिका मुंडा की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को एचईसी पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रांची मेन रोड स्थित रांची क्‍लब के पास बड़ा पेड़ गिर गया। इससे कई वाहनों को नुकसान हुआ।

पश्चिम विक्षोभ की ट्रर्फ रेखा

मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिम विक्षाभ की ट्रर्फ रेखा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिण ओडिशा तक बनी हुई है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। राज्‍य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कल को यहां पड़ेंगे ओले

केंद्र के अनुसार 17 मार्च को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों में ओला पड़ने की आशंका है।

इस दिन चलेगी तेज हवा

केंद्र के मुताबिक 18 से 21 मार्च तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। 18 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

इसी तरह 19 और 20 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।