hailstorm

Jharkhand Weather : इन जिलों में 31 मार्च को पड़ेंगे ओले, करें ये उपाय

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कल यहां बारिश और वज्रपात

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में 31 मार्च को ओले पड़ेंगे। इससे पहले भी बारिश और वज्रपात होने की उम्‍मीद है। कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 28 जनवरी को दी।

तापमान में गिरावट संभव

राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। कल यानी 29 मार्च को दोपहर या शाम में आंशिक बादल छा सकते हैं।

30 मार्च को ये स्थिति

राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साळा हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दिन गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

इन जिलों में पड़ेंगे ओले

केंद्र के मुताबिक 31 मार्च को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होगी। कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की स्‍पीड से हवा चल सकती है।

राज्‍य के दक्षिणी-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। इसका असर जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा में देखने को मिलेगा।

1 अप्रैल को ये स्थिति

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर की स्‍पीड से हवा चल सकती है।

ओले पड़ने के दौरान करें ये उपाय

मौसम केंद्र के मुताबिक ओला पड़ने से कच्‍चे मकान प्रभावित हो सकते हैं। फसल और पशुधन प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान लोग कमजोर दीवारों से दूर रहें। पक्‍के मकान में जाकर छुपे। प्रभावित क्षेत्रों के लोग के अंदर रहें। परिपक्‍वता प्राप्‍त फसलों की कटाई करें। उन्‍हें सुरक्षित और सूखे स्‍थान पर रखें।