रांची। झारखंड के इन जिलों का मौसम (Jharkhand Weather) कुछ घंटों में बदलने वाला है। वहां के लोग सतर्क हो जाएं। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है।
मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, रांची, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।
अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।
पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।