रांची। झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को इस पद से हटा दिया गया है। उनका तबादला पंचायती राज विभाग में कर दिया गया है। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने उनपर बड़े आरोप लगाए थे।
राजीव अरुण एक्का सीएम के प्रधान सचिव होने के साथ-साथ सूचना एवं जनसंपर्क सचिव, गृह सचिव के अतिरिक्त प्रभार में थे। उनका तबादला 5 मार्च को पंचायती राज विभाग में कर दिया गया है।
जानकारी हो कि बाबूलाल मरांडी ने एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए अरुण एक्का को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि पिछले दिनों इडी के छापे के बाद चर्चा में आये विशाल चौधरी के अरगोड़ा चौक के निकट के कार्यालय में राजीव अरुण एक्का सरकारी फाइलें निपटा रहे हैं।
बाबूलाल ने कहा कि एक्का के बगल में खड़े होकर जो महिला ये फाइलें साइन करा रही हैं, वह झारखंड सरकार की कर्मचारी नहीं है। विशाल चौधरी की प्राइवेट कर्मचारी है। बगल में जिसकी आवाज आ रही है, वह विशाल चौधरी की बतायी जा रही है। फिर महिला द्वारा पैसा नहीं आने की जानकारी पर विशाल किसी को फोन लगाकर पैसे के बारे में पूछ रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।