अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है आरोप

मुंबई देश मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। बड़ी खबर मुंबई से आयी है। ‘पिंक’, ‘हसीना दिलरुबा’ और कई अन्य फिल्मों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार अभिनेत्री ने रेड नेकलाइन ड्रेस के साथ गोल्ड का हैवी नेकपीस गले में कैरी किया था, जिसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी। ‘मनमर्जियां’ की एक्ट्रेस ने 14 मार्च को मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक से एक फोटो और एक वीडियो अपलोड की थी। धार्मिक संगठन हिंद रक्षक संगठन ने पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।

यह आरोप हिंद रक्षक संगठन इंदौर के संयोजक एकलव्य सिंह गौर ने लगाया, जो भाजपा विधायक मालिनी गौर के बेटे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ एकलव्य गौर की ओर से धार्मिक भावनाओं और धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने की शिकायत मिली है। बता दें कि तापसी ने अभी तक कानूनी कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया या बयान जारी नहीं किया है।