बांग्लादेश। बड़ी खबर बांग्लादेश से आ रही है। यहां बरिशल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे वजीरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि घायलों को बरिशल के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कई यात्रियों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बांग्लादेशी मीडिया के हवाले से सामने आई खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।