BIHAR: सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में छापा, असम की लड़की को छुड़ाया, कई चढ़े हत्थे

बिहार देश
Spread the love

सीतामढ़ी। बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है। यहां रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। वहीं असम की एक लड़की को भी देह व्यापार से निकाला गया।

दरअसल, असम के एक शख्स ने सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय से मिलकर शिकायत की थी कि उनकी रिश्तेदार को बहला-फुसलाकर सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में लाकर बेच दिया गया है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और लड़की को वहां से निकाला।

यहां बता दें कि असम के कामरू जिला की एक लड़की को बहला-फुसलाकर सीतामढ़ी लाया गया था। किसी तरह लड़की ने इसकी सूचना अपने परिजन तक भिजवाई। उसके बाद लड़की के परिजन किसी तरह पता लगते हुए सीतामढ़ी पहुंचे।

यहां आकर लड़की के मामा ने सीतामढ़ी एसपी से मिलकर लड़की को रेडलाइट एरिया में बेचे जाने की शिकायत की। तब जाकर पुलिस ने एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर कारवाई कर छापेमारी की। जिस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छापेमारी से रेडलाइट एरिया में हडकंप मच गया है।

रेड लाइट एरिया में छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त कई महिला और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर कई पुरुष रेड लाइट एरिया से फरार हो गए।

हांलाकि पुलिस ने कितनों को गिरफ्तार भी किया है। नगर थाना पुलिस ने कई महिला पुरुष को गिरफ्तार कर थाने लाई है और उनलोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं