
पटना। शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर 31 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। सारण स्नातक क्षेत्र से डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह और कोशी शिक्षक क्षेत्र से रंजन कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं सारण शिक्षक क्षेत्र से धर्मेंद्र सिंह पर दांव खेला है। भाजपा के कब्जे में केवल गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट है। अवधेश नारायण सिंह यहां से लगातार जीतते रहे हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है।
यहां बता दें कि 6 मार्च को बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चार विधान परिषद की सीटों पर चुनाव होगा। इसमें दो स्नातक सीट है। वहीं दो शिक्षक सीट हैं। पिछले दिनों एमएलसी केदार नाथ पांडे के निधन के बाद खाली हुई सारण शिक्षक सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा।
यहां बता दें कि इस इन पांचों सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। फिर से पुराने उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताने की तैयारी की जा रही है। गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 8 मई 2023 को सभी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। एक सीट पर उपचुनाव होगा। सारण शिक्षक क्षेत्र का उपचुनाव होना है।
बता दें कि शुक्रवार को महागठबंधन भी बिहार विधान परिषद की खाली हुई सीटों की घोषणा करेगा। महागठबंधन के सभी दल मिलकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। बिहार विधान परिषद की चार सीटों को लेकर सूचना जारी कर दी गई। 6 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी हुई।
नामांकन 13 मार्च तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार वापसी की आखिरी तारीख 16 मार्च होगी। 31 मार्च को मतदान होगा। 5 अप्रैल को मतगणना होगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सभी पार्टियों के तरफ से उम्मीदवार तैयारी में जुट चुके हैं।