देवघर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 फरवरी को देवघर आ रहे हैं। अपने दौरे के क्रम में वह झारखंड के लोगों को तोहफा देंगे। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा की ओर से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे खुद कमान संभाले हुए हैं।
गृहमंत्री के आगमन को लेकर 3 फरवरी को दीपावली सा दृश्य दिखेगा। शाम 5 बजे टॉवर चौक से अम्बेडकर चौक तक केवल मशाल ही मशाल जलता हुआ दिखेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता अभयानंद झा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम होगा।
अमित शाह का सार्वजनिक कार्यक्रम
कार्यक्रम 1
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजन
समय : 12.00 बजे
स्थान: बाबा बैद्यनाथ मंदिर
कार्यक्रम 2
इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास
समय : दोपहर 01.30 बजे
स्थान: इफको ग्राउंड
कार्यक्रम 3
विजय संकल्प रैली
समय : दोपहर 2.00 बजे
स्थान: इफको ग्राउंड
कार्यक्रम 4
रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ का शताब्दी समारोह
समय : शाम 4.00 बजे
स्थान: रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ