
मुंबई। अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने फैंस के हमेशा करीब रहना चाहते हैं।
फिल्मों की सफलता के लिए उनका यह मूलमंत्र है। इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय करते हैं।
अभिनेत्री दिशा पटानी भी इसमें पीछे नहीं है। उसके फैंस दुनिया भर में फैले हुए हैं।
फैंस के कनेक्ट करने के लिए दिशा आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।
अपनी तस्वीर और वीडियो में अपने ड्रेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है।
इसे लेकर कई बार वह फैंस के निशाने पर भी रहती है। उसे कई तरह की सलाह भी देते हैं।
अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को महज कुछ घंटे में 7 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
उसके ड्रेस को देखकर फैंस ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं।