पटना। बड़ी खबर बिहार से आ रही है। उपेंद्र यादव के JDU छोड़ने के बाद RJD विधायक विजय मंडल ने दावा करते हुए कहा है कि अगले महीने होली के बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जिनको खुद नीतीश कुमार सत्ता सौंप देगे। इस दावे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
हालांकि जनता दल यू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने RJD विधायक के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अभी ऐसा कोई भी फैसला नहीं हुआ है। अभी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है, इसलिए ये फैसला अभी नहीं हो सकता है। 2025 में इस पर फैसला होगा।
JDU अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर कहा कि मेरे और नीतीश कुमार के बयान में किसी भी प्रकार का विरोधाभाष नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह चुके हैं कि 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि गठबंधन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक ही करेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने JDU को छोड़कर नई पार्टी बना ली है। इसको लेकर जब मीडिया ने नीतीश कुमार से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि “हमें कोई मतलब नहीं है, उनका मन कर गया चले जाने का तो वे चले गए ठीक है कोई बात नहीं। वे क्या बोलते हैं आप समझ ही सकते हैं। वे यहां क्यों आए थे? आने की ज़रूरत क्या थी?”