
रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। आद्रा मंडल के बांकुड़ा एवं जंगलमहल भादुतला स्टेशन पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
ये ट्रेन रद्द रहेगी
ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।
इसका आंशिक समापन
ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 26 फरवरी, 2023 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। आद्रा से खड़गपुर के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
इस ट्रेन का आद्रा आगमन के बाद आद्रा से हटिया के बीच ट्रेन संख्या 18035 आद्रा-हटिया पैसेंजर स्पेशल के रूप में परिचालन होगा।
ये परिवर्तित मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 26 फरवरी, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला–बोकारो स्टील सिटी–चन्द्रपुरा–महुदा–भोजुडीह–आद्रा–मेदिनीपुर–खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला–पुरुलिया–चांडिल–टाटानगर–खड़गपुर होकर चलेगी।