पल्लवी दीप ने पूरा किया वादा, बुजुर्ग दिव्यांग महिला को पेंशन दिला बनीं सहारा

झारखंड
Spread the love

 जमशेदपुर। रखो भरोसा अपनी मेहनत पर,
 ना कि अपनी किस्मत पर।
 सपनो की तैयारी पूरी रखो,
 फिर सफलता का स्वाद चखो।

यह पंक्ति सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप पर बिल्कुल सटीक बैठती है। इन्होंने सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की मदद से गुरुवार को सोनारी आदर्श नगर की रहने वाली बुजुर्ग दिव्यांग महिला को आखिरकार उनका हक वृद्धा पेंशन दिलवा ही दी।

सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप कहती हैं, डेढ़ साल पहले हमारी टीम इन्हें व्हील चेयर देने इनके घर आई थी। उसी समय हमने इनसे वृद्धा पेंशन दिलवाने का वादा किया था। उसी समय से निरंतर अथक प्रयास की बदौलत आज इन्हें वृद्धा पेंशन दिलवा दी।

पल्लवी कहती हैं बुजुर्ग महिला का इकलौता पुत्र कोरोना महामारी में चल बसा था। इस कारण पेंशन के लिए आवश्यक भागदौड़ सामाजिक कार्यकर्ता मनोरंजन के प्रयास से संभव हो पाया और उनकी बदौलत यह कार्य सफल हो सका।

यहां बता दें कि पल्लवी जो कुछ भी करती हैं, उसका श्रेय स्वयं न लेकर दूसरों को देती हैं। यही उनकी खासियत उन्हें औरों से अलग करती है। मौके पर अध्यक्ष पल्लवी दीप, रीति झा के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे।