झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन रेगुलर चेकअप के लिए चेन्नई रवाना, साथ में हैं मुख्यमंत्री हेमंत

झारखंड
Spread the love

रांची। कुछ दिनों से बीमार चल रहे झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन मंगलवार को चेन्नई रवाना हो गए। उनके साथ झारखंड के सीएम और उनके पुत्र हेमंत सोरेन भी हैं। ये चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई गए हैं।

बताया जा रहा है कि रेगुलर चेकअप के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को चेन्नई ले जाया गया है। आपको यहां बता दें कि पिछले दिनों अस्वस्थ होने पर उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी।

पिछले दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद आनन-फानन में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कई लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। रांची के मेदांता में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी। मेदांता अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

डॉ अमित कुमार उनका इलाज कर रहे थे। सीएम हेमंत सोरेन ने भी उनसे जाकर मुलाकात की थी और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। धीरे-धीरे वे स्वस्थ हुए। इसके बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दी गयी थी।