रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अमन कुमार एवं सूरज उपाध्यक्ष गणतंत्र दिवस परेड शिविर, दिल्ली-2023 में शामिल हुए। इन छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन कॉलेज में किया गया।
डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। अन्य विद्यार्थियों में भी ऊर्जा का संचार होता है। प्राचार्य ने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान पूरे जुनून के साथ दे।
कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज डॉ रजनी टोप्पो ने कहा कि छात्र को सम्मानित किया जाता है तो इससे पूरा परिवार और समाज का भी सम्मान होता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती शालिनी ने कहा कि एनएसएन से जुड़ने से विद्यार्थियों में सकारात्मक बदलाव आता है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार आता है।
कार्यक्रम पदाधिकारी कंचन मुंडा ने कहा कि सभी विद्यार्थी एनएसएस में सक्रिय रूप से कार्य करें। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के बाद विद्यार्थियों की एक अलग पहचान बनती है। अनुशासित होकर स्वयंसेवक देश के निर्माण में अपना योगदान देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवक दिवाकर आनंद ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित, सुभाष, विकास, आतिक, श्रेया, शहंशाह, आदित्य, बबीता, अंजलि, मनबहाल, अनुज, मेराज एवं अन्य की भूमिका रही।