बड़ी राहत : सालाना 7 लाख तक इनकम वालों को नहीं लगेगा टैक्‍स

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा लोकसभा में की। उन्‍होंने कहा कि 7 लाख तक सालाना कमाने वालों को कोई कर नहीं देना होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।

निर्मला सीतारमण ने आयकर के टैक्‍स स्‍लैब की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर 0 से 3 लाख रुपये तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5%, 6 से 9 लाख रुपये 10%, 9 से 12 लाख रुपये 15%, 12 से 15 लाख रुपये तक  20% और 15 लाख से ऊपर 30% रहेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमृत काल में यह पहला बजट संसद में पेश किया। इससे पहले निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

नई टैक्स व्यवस्था एक नजर में

◆ 0-3 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
◆ 3-6 लाख की आय पर 5% टैक्स
◆ 6-9 लाख की आय पर 10% टैक्स
◆ 9-12 लाख की आय पर 15% फीसदी टैक्स
◆ 12-15 लाख की आय पर 20% टैक्स
◆ 15 लाख से ज़्यादा आय पर 30% टैक्स