रांची। झारखंड में गुरुवार यानी 19 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। अगले चार दिनों तक तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 जनवरी को जारी बुलेटिन में दी है।
उत्तर भारत में एक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय है। इसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
केंद्र के मुताबिक पिछल 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस देवघर केवीके में दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र ने बताया कि राज्य के उत्तरी भागों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद आने वाले दो दिनों में इसें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
राज्य के बाकी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 दिनों के दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 18 जनवरी को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
19 से 21 जनवरी तक राज्य में सुबह में धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्चों को पूरी तरह ढंककर रखें।
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।



 
						 
						