श्री जीण माता के वार्षिकोत्‍सव पर 751 महिलाओं ने किया संगीतमय मंगल पाठ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • माता को अर्पित की गई 181 फीट की चुनरी

रांची। श्री जीण माता का वार्षिकोत्सव मारवाड़ी भवन 8 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया। पूरे आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। श्री जीण माता का भव्य श्रृंगार किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे श्री गणेश पूजन के साथ शुरू हुई।

मुख्य यजमान विजय पालड़ीवाल ने सपत्नी गणेश पूजन किया। माता की ज्योत जलाई। इसके बाद माता का अभिषेक किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के साथ-साथ सभी सदस्यों ने भाग लिया।

संस्था के सचिव दिलीप पटवारी ने बताया कि दोपहर 2 से जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं अनुश्री शर्मा के सानिध्य में 751 महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में  संगीतमय मंगल पाठ किया। मंगल पाठ के साथ-साथ माता का जन्मोत्सव मनाया गया।

जीण माता को मेहंदी लगाई गईl विशेष रूप से बनाया गया 51 फीट का गजरा माता को पहनाया गयाl कोलकाता से बनकर आई 181 फीट की चुनरी भी माता को अर्पित की गई। माता को छप्पन भोग लगाया गया। इस बार समारोह में विशेष आकर्षण आदिशक्ति के चौसठ योगिनी रूप को जीवन झांकी के रूप में दिखाया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई समिति एवं उप समिति बनाई गई थी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, सचिव दिलीप पटवारी, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, महोत्सव कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, प्रदीप सिंघानिया, अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप पटवारी, अमित शर्मा, विनय अग्रवाल, नेहा सिंघानिया, मिथिलेश सिंघानिया, मंजू डीडवानिया, नेहा शर्मा, शशि कला सोमानी, शीतल अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, लक्ष्मी पोद्दार इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।