रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने जरूरतमंदों का कराया मोतियाबिंद का ऑपरेशन

बिहार देश सरोकार
Spread the love

पटना। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने पांच जरूरतमंदों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया। डॉ सुधांशु बंका के पाटिलपुत्रा स्थित क्लिनि‍क में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ सुधांशु ने मोतियाबिंद की जांच एवं निशुल्क ऑपरेशन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन समाजसेविका डॉ नम्रता आनंद ने किया।

रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या की अध्यक्ष श्रीमती मोनी त्रिपाठी ने बताया कि क्‍लब निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर है। इसके सभी सदस्य अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करते हैं। समय-समय पर जरूरतमंदों, वृद्धों, अनाथालय के अनाथ बच्चों, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों, कैंसर पीड़ितों को, दिव्यांगों की सेवा की जाती रही है।

पूर्व अध्यक्ष अर्चना जैन ने बताया कि रोटरी चाणक्या समय-समय पर नेत्र जांच शिविर लगाता रहा है। जिस मरीज को चश्मे या दवाइयों की जरूरत है, उन्हें नि:शुल्क यह उपलब्ध कराई गई।

डॉ सुधांशु ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। हर सामर्थ्‍यवान लोगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है।

सचिव ललित दलानिया ने कहा यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का दुख कम होगा। इस अवसर पर कमल बिदासरिया भी उपस्थित थे।