गैस सिलेंडर की नई कीमत आज से प्रभावी, जानें झारखंड के दाम

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी की है। इसमें उपभोक्‍ताओं को राहत दी गई है। नई कीमत 1 दिसंबर से प्रभावी हो गई है।

जानकारी के मुतबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अक्‍टूबर, 2022 में 2010 रुपये थी। इसमें 113.50 रुपये की कमी की गई है। इसके बाद झारखंड की राजधानी रांची में सिलेंडर की कीमत 1 नवंबर से 1896.50 रुपये हो गई थी। 1 दिसंबर से इसकी कीमत 1896  रुपये होगी।

14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है। इसकी कीमत यथावत है। रांची के ग्राहकों को दिसंबर में भी घरेलू सिलेंडर के लिए 1110.50 रुपये चुकाने होंगे।

इसी तरह 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में नवंबर में 168 रुपये की कमी की गई थी। दाम घटने के बाद 1 नवंबर, 2022 से इसकी कीमत 409 रुपये हो गई थी। दिसंबर में भी इसकी कीमत 409 रुपये ही है।