Jharkhand Weather News

jharkhand : नए साल में दो दिन होगी बारिश, इन जिलों में पड़ेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • अगले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

रांची। नए साल में झारखंड में मौसम बदलने वाला है। दो दिन बारिश होगी। इसका असर मध्‍य और दक्षिणी भाग में पड़ेगा। कई जिलों में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 दिसंबर को दी।

पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। कहीं-कहीं सुबह में हल्‍का कोहरा भी छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया। सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस केवीके खूंटी में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की वृद्धि हो सकती है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छा सकता है।

31 दिसंबर को सुबह में धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

1 जनवरी से 3 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

4 और 5 जनवरी को मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिल सकता है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।