जेसीआई रांची के अध्‍यक्ष अरविंद राजगढ़िया और सचिव तरुण अग्रवाल बने

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची की नई टीम का चयन 11 दिसंबर को किया गया। इसमें सर्वसम्मति से टर्म 2023 के लिए अरविंद राजगढ़िया को अध्यक्ष चुना। चुनाव में सभी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नई टीम में 6 उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, देवेश जैन, निखिल अग्रवाल, प्रतीक जैन, निशांत मोदी और पियूष केडिया हैं।

तरुण अग्रवाल को सचिव चुना गया। सह सचिव रवि आनंद निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन चुने गए।

निदेशक के रूप में अविकल मसकरा, कौशल मुरारका, चंद्रेश बजाज, राहुल टिबड़ेवाल, निखिल मोदी, अंकित मोदी, संकेत सरावगी, रौनक टेकरीवाल, सौरव जालान, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, आदित्य जालान, अंकित मंत्री, अंकित जैन, मयंक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, ऋषभ सिंघानिया और नटवर बाजोरिया को चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित टीम की देखरेख में हुआ। टीम में सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ-साथ अमित खोवाल और मनीष रामसिसरिया ने मुख्य भूमिका निभाई।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने सदस्यों को यकीन दिलाया कि‍ वे और उनकी पूरी टीम संस्था एवं समाज को और ऊंचे स्तर पर ले जाने का प्रयत्न करेगी, जो नये मानको का प्रतीक होगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संकेत सरावगी ने दी।