विवेक चौबे
गढ़वा। जिले की कांडी पुलिसि ने विवाहित महिला से 15 दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना में कांड (संख्या 115/22( दिनांक 6 दिसंबर( 2022) को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अभियुक्त घटहुआं कला गांव निवासी उपेन्द्र बैठा है।

प्रभारी थाना प्रभारी स्वामी रंजन ओझा ने बताया कि अभियुक्त उपेन्द्र बैठा को धारा 366/376/(2) N/506 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियुक्त एक विवाहिता महिला को बहला फुसला कर पलामू जिला के जपला लेकर चला गया था। वहां महिला के साथ 15 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता किसी तरह भाग कर अपने घर आयी थी। दोनों ही विवाहित और बाल बच्चे वाले हैं।
पीड़िता ने 6 दिसंबर को कांडी थाना में उक्त अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म करने को लेकर आवेदन दिया था। एसआई सुधीर दास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता को 164 का बयान दर्ज करने के लिए गढ़वा न्यायालय में ले जाया गया है।
विदित हो कि उक्त मामले को लेकर घटहुआं कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों की सामाजिक पंचायत 22 नवंबर को हुई थी। इसमें समाज के निर्णय से उपेन्द्र बैठा के ऊपर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया था।
साथ ही, भरी पंचायत में उठक बैठक भी कराया गया था। हालांकि 14 दिन बीतने के बाद भी पीड़िता को हर्जाना का पैसा नही मिला। इसके बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी।