रांची। पुलिस की ड्यूटी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से 10 आईपीएस, सात डीएसपी समेत 125 पुलिस अधिकारी और कर्मी सम्मानित किए जाएंगे. इनमें प्रमुख रूप से डीएसपी रतिभान सिंह और डीएसपी शंभू कुमार सिंह ऐसे पदाधिकारी हैं, जिनपर डिपार्टमेंट गर्व करता है.
यहां बता दें कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान और विधि-व्यवस्था के लिए दो वर्ष की सेवा में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक प्रदान करने के लिए शीर्ष समिति पुलिस मुख्यालय में बीते 1 दिसंबर को एडीजी जैप प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी.
बैठक में इन पुलिस अधिकारी और कर्मियों को पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक प्रदान करने के लिए अनुशंसा की गई थी.
ये 10 आईपीएस होंगे सम्मानित
आईपीएस पंकज कंबोज।
आईपीएस ए विजयलक्ष्मी।
आईपीएस एम तामिलवानन।
आईपीएस इंद्रजीत महथा।
आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा।
आईपीएस वाई एस रमेश।
आईपीएस एम अर्शी।
आईपीएस प्रशांत आनंद।
आईपीएस आशुतोष शेखर।
आईपीएस के विजय शंकर।
ये 7 डीएसपी होंगे सम्मानित

डीएसपी रतिभान सिंह।
डीएसपी शंभू कुमार सिंह।
डीएसपी राजकुमार मेहता।
डीएसपी अनुदीप सिंह।
डीएसपी दीपक कुमार पांडे।
डीएसपी आशीष महली।
डीएसपी प्रकाश सोय।