शुरू हो गया रांची का त्‍योहार एक्सपो, राज्‍यपाल ने किया शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • सुबह 11.30 बजे से रात 9 बजे तक आ सकते हैं लोग

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में रांची का त्‍योहार एक्‍सपो शुरू हो गया। इसका उद्घाटन 24 नवंबर को राज्‍यपाल रमेश बैस ने किया। यह 28 नवंबर तक चलेगा। एक्सपो में 8 हैंगर में 325 से अधिक स्टॉल देश और विदेश से आए है।

इस अवसर पर राज्‍यपाल ने कहा कि जेसीआई के एक्सपो के माध्यम से अर्थव्‍यवस्‍था को नई गति मिलेगी। ऐसे भव्य आयोजन से रांची और झारखंड की गरिमा को चार चांद लगेंगे। उन्‍होंने राष्ट्रीय भाषा हिन्‍दी को बढ़ावा देने की बात भी कही।

जेसीआई अध्यक्ष सौरव साह ने कहा कि‍ कोरोना की वजह से 2 साल एक्सपो नहीं लगा था। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस वर्ष एक्‍सपो में बहुत नया है। लोगों को पसंद आएगा।

एक्सपो चीफ अभिषेक केडिया ने बताया कि‍ इस वर्ष एक्सपो में पुरी से सैंड आर्टिस्ट आए हैं। क्यूआर स्कैन सिस्टम है, जिससे एक्सपो के अंदर आते ही सभी स्टॉल की जानकारी मिल जाएगी। पूरा एक्सपो को वाईफाई जोन बनाया गया है। इससे की लोगों को समान खरीदने में दिक्कत नहीं होगी।

इंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट कूपन दिये जा रहे है, जो कि‍ शहर के विभिन्न प्रमुख संस्थानों के होंगे। इंट्री टिकट की कीमत 20 रुपए है। इसके अतिरिक्त शनिवार को मिडनाइट बाजार लगाया जाएगा। इस दिन सभी स्टॉलधारक रात को 12 बजे तक स्टॉल खुले रखेंगे।

पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन ने स्वागत किया। मौके पर शहर के अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव मौजूद थे। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। संस्था के अन्य पूर्व अध्यक्ष, सचिव, पूर्व एक्सपो चीफ और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। कल एक्सपो ट्रेजर हंट, डॉग शो और एक्सपो सिल्वर तंबोला का प्रोग्राम होगा। एक्‍सपो सुबह 11.30 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।