रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रांची के कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब के सभागार में सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन 24 नवंबर को किया। इसमें पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद पांडे को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य बनाने और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में राज्यमंत्री विनोद पांडे ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जो सम्मान मिला है यह झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं के स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के कई पहलू को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया।
राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामने कई चुनौती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर काम करने की जरूरत है। इस चुनौती में कार्यकर्ताओं के प्रति हमारा और दायित्व बढ़ गया है।
आयोजन समिति के सदस्य लालजी रमन, अरुण वर्मा, विक्रम सिंह, शिवनंदन मिश्रा, निजामुद्दीन अंसारी, राकेश सिंह, मुन्ना यादव, सुजीत कुजूर, संजय ठाकुर ने 101 किलो का माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर विनोद पांडे को सम्मानित किया।
समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, सुशीला एक्का, रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम, हेमलाल मेहता, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, उमेश यादव, आफताब आलम, रीना तिर्की, महावीर विश्वकर्मा, रामशरण विश्वकर्मा तिर्की, जुबेर अहमद, मोहम्मद फैजी, अश्वनी शर्मा, शिव शंकर महतो, किरण मिंज, समीर खान, मधु तिर्की, हरी गुप्ता, कुमार संजीव रंजन, शांति तिर्की, संध्या गुड़िया, नीतू लिंडा मौजूद थे।
इसके अलावा कलाम आजाद, वीरू तिर्की, जनक नायक, राजेश गुड़िया, खुर्शीद आलम, बिलाल अंसारी, शमीम मंसूरी, वीरू साहू, बबलू राम, तालकेश्वर महतो, आशुतोष वर्मा, कैप्टन शकील साहिल, हबीब, जितेंद्र गुप्ता, अजीत नायक, रवि पंडित, अप्पू त्रिवेदी, चिंटू कुमार, अजय सोनी, मो असलम, अजीज अंसारी, कृष्णा महतो, रिशु रितेश, अमितेश वर्मा, आदिल इमाम, अजय वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
स्वागत सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन जेडिया ने की। संचालन लालजी रमन और विक्रम सिंह ने किया। धन्यवाद पूर्व नगर सचिव अरुण वर्मा ने किया।