- डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंचा
रांची। झारखंड के मौसम में बदलाव हो गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान डालटनगंज में सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। कल राज्य के उत्तर-पश्चिमी और इससे सटे मध्य भाग में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 नवंबर को दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम केंद्र के मुताबिक 25 से 30 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
मौसम केंद्र के मुताबिक 25 नवंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गुमला में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की आशंका है।
मौसम केंद्र ने अगले दो सप्ताह के पूर्वनुमान की जानकारी भी दी है। इसमें बताया है कि 25 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान राज्य में न्यूनतम 7 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
इसी तरह 2 से 8 दिसंबर वाले सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के तक आ सकता है।
तापमान में आ रहे गिरावट के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्कत आ रही है। उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें। छोटे बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
आज का न्यूनतम तापमान
शहर तापमान सामान्य से कम
रांची 12.2 0.0
जमशेदपुर 13.6 0.2
डालटेनगंज 9.1 3.3
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।