- कोल्ड चेन मेंटनेंस की स्थिति, मॉर्डन लेबर रुम, एएनसी किट की ली जानकारी
रांची। भारत सरकार के नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन कुमार बेरी एवं उनके निजी सचिव अमित वर्मा ने आंकाक्षी जिला कार्यक्रम के तहत JICA मद से क्रियान्वित कांके प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिठोरिया का निरीक्षण 26 अक्टूबर को किया।
उपाध्यक्ष द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिठोरिया में कोल्ड चेन मेंटनेंस की स्थिति, मॉर्डन लेबर रुम, एएनसी किट एवं स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सुमन कुमार बेरी द्वारा कांके प्रखंड के ईचापीढ़ी पंचायत के ग्राम पीरू टोला में JICA मद से लगाये गये ड्रिप इरिगेशन योजना से की जा रही खेती का भी अवलोकन किया गया।
इस दौरान मिशन निदेशक (आंकाक्षी जिला कार्यक्रम रांची) राकेश रंजन के अलावा सचिव, योजना एवं विकास विभाग, आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची, उप विकास आयुक्त रांची, रांची अनुमंडल पदाधिकारी, रांची जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।