झारखंड के ये 30 स्‍वयंसेवक ब‍िलासपुर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में होंगे शामिल

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय सेवा योजना अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (5 जोनों में अलग-अलग) का आयोजन करता है। सेंट्रल जोन का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन 12 नवंबर से 21 नवंबर 2022 तक बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में हो रहा है। इसमें झारखंड के अलावे बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 200 (100 पुरुष एवं 100 महिला) एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल होंगे।

बिलासपुर में होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में झारखंड के 30 स्वयंसेवक (15 पुरुष एवं 15 महिला) शामिल होंगे।

राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि झारखंड के 30 स्वयंसेवकों का दल कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भोलानाथ सिंह (हजारीबाग) के नेतृत्व में बिलासपुर के लिए  11 नवंबर को रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगा। सेंट्रल जोन के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड  शिविर से 40 स्वयंसेवकों (20 पुरुष एवं 20 महिला) का अंतिम चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2023, नई दिल्ली के लिए किया जाएगा।

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में गए झारखंड के 30 स्वयंसेवकों में से 6 (3 पुरुष एवं 3 महिला) का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2023, नई दिल्ली के लिए किया जाएगा।

ये हैं झारखंड के 30 स्वयंसेवक

रांची विश्वविद्यालय

1. दीक्षा कुमारी, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।

2. रुचिका रत्न लकड़ा, निर्मला महाविद्यालय, रांची।

3.अंजली चौधरी, योगदा सत्संग महाविद्यालय, रांची।

4. अमन कुमार, डोरंडा महाविद्यालय, रांची।

5. अर्जुन उरांव, केओ कॉलेज, गुमला।

6. कुमार शौर्य खलखो, गोस्सनर महाविद्यालय, रांची।

7. अमित कुमार गोंझु, यूकेएस महाविद्यालय, डकरा।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग

8. राहुल कुमार गुप्ता, संत कोलंबस महाविद्यालय, हजारीबाग।

9. रविरंजन मांझी, यूसेट, हजारीबाग।

10. नीतीश कुमार सॉ, आदर्श कॉलेज, राजधनवार।

11. अविनाश कुमार कुशवाहा, अनंदा महाविद्यालय, हजारीबाग।

12. संजना कुमारी, संत कोलंबस महाविद्यालय, हजारीबाग।

13. रीतिका रंजन, केबी महिला महाविद्यालय, हजारीबाग।

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा

14. नंदन लाहा, कॉपरेटिव महाविद्यालय, जमशेदपुर।

15. राजू महतो, जेकेएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस & कॉमर्स, सलबोनि।

16. संदीप सिंह, एक्सआईटीई, गम्हरिया।

17-रिया कुमारी, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर।

18. ज्योति कुमारी, ग्रेजुएट स्कूल & कॉलेज फॉर वीमेन, जमशेदपुर।

सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका

19. अभिडिप्श प्रशांत सागर, साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज।

20. राज हेम्ब्रम, एसपी महाविद्यालय, दुमका।

21. मोहिनी रानी, महिला महाविद्यालय, गोड्डा।

नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू

22. राजा राम रवि, संत जेवियर महाविद्यालय, महुआडांड़।

23. प्रीति कुमारी, एमके महाविद्यालय, पांकी, पलामू।

24. आरुषि कुमारी, एके सिंह महाविद्यालय, जपला।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची

25. पंकज कुमार, कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस, गुमला।

26. जयंती कुमारी, रांची कृषि महाविद्यालय, रांची।

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची

27. साक्षी कुमारी

28. अभीप्सा दांता

झारखंड रॉय विश्वविद्यालय, रांची।

29. प्रियंका मिश्रा

वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची

30. इशिका मिंज