रांची चैंबर के अध्‍यक्ष संजय माहुरी और सचिव बने दीपक पोद्दार

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। रांची चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्‍यक्ष संजय कुमार माहुरी बने। उन्‍हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। दीपक कुमार पोद्दार को सचिव और किशन कुमार साबू को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कमेटी को शपथ दिलाई गई।

रवि रोहतगी और अभय भदानी को उपाध्यक्ष बनाया गया। गणेश अग्रवाल को सह सचिव चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पंडरा स्थित रांची चेंबर भवन कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी सतीश तुलस्यान एवं राजकिशोर प्रसाद की उपस्थिति में वर्तमान उपाध्यक्ष हरि कनोडिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इससे पहले रांची चैंबर की बैठक हुई। इसमें चार सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। चार नये सदस्यों में दीपक कुमार पोद्दार, रवि रोहतगी, रमेश खेमका और रामलखन साहु शामिल हैं।