रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लुगुबुरु घंटाबाड़ी धर्मगढ़, ललपनिया, बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने 20 अक्टूबर को मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 7- 8 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक जोगेंद्र महतो के साथ लुगुबुरु घंटाबाड़ी धर्मगढ़ के अध्यक्ष बाबुली सोरेन, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र मुर्मू, दशरथ मार्डी और अन्य सदस्य मौजूद थे।