रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, कैप्टन कूल से भिड़ गईं। बाद में माही ने जब इसपर सफाई दी, तो लोगों को पूरा माजरा समझ में आया।
बता दें कि धोनी अपनी लाइफ को काफी पर्सनल रखते हैं। वो ना तो सोशल मीडिया पर हैं और ना ही मीडिया के सामने ज्यादा आते हैं, मगर इसके उलट उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
साक्षी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर। वह अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। यह बात धोनी ने खुद कही है। दरअसल, धोनी और साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में धोनी और साक्षी के बीच मजाकिया अंदाज में नोकझोंक हो रही है। इस दौरान वीडियो में आसपास और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। धोनी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि साक्षी यह सब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है।
जबकि इसी बात पर साक्षी भी अपना पक्ष रखते हुए धोनी से भिड़ जाती हैं। साक्षी कहती हैं कि आपके फैन्स भी मुझे उतना ही चाहते हैं, जितना आपको। इतना सुनते ही धोनी और बाकी लोग भी हंसने लगते हैं।
वीडियो में सबसे पहले धोनी कहते हैं, ‘अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर ऐसा करती है।’ इस पर साक्षी कहती हैं, ‘आपको फॉलोअर्स मुझे भी प्यार करते हैं। मैं आपका ही पार्ट हूं बेबी, स्वीटी।’
इस वीडियो को धोनी के फैन पेज से भी शेयर किया गया। इस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने कहा कि साक्षी फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए धोनी को यूज कर रही हैं।