SAIL की दुर्गा पूजा में इस साल दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की झांकी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) इस साल अपनी स्थापना का स्वर्ण जयन्ती समारोह धूमधाम से मना रहा है। संयोग से सेल की रांची स्थित इकाई ‘अनुसंधान एवं विकास केंद्र (आरडीसीआईएस)’ भी इस साल अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इन्ही वजहों से धुर्वा स्थित सेल सेटेलाइट टाउनशिप इस वर्ष अपनी संस्थापना का 31 वर्ष कोरोना काल के बाद खास अंदाज में मना रहा है।

इसे लेकर मुख्‍य महाप्रबंधक संजय परीदा की अध्यक्षता में 25 सितंबर को पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें महासचिव बीके दास ने बताया कि ‘देश का लौह एवं इस्पात उद्योग की झांकी’ इस बार दर्शनार्थियों का मुख्य आकर्षण केंद्र रहेगा। सेल का हर इस्पात संयंत्र जैसे बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर इत्यादि ‘आत्मनिर्भर भारत’ में अपने-अपने योगदान का प्रस्तुतीकरण करेगा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय विपणन संगठन भी दर्शनार्थियों को देश के नवीनतम इस्पात उत्पादों से अवगत कराएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे दमखम के साथ अतिथियों का स्वागत करेंगे। महासप्तमी को महिलाओं का डांडिया, कैंडल एवं शंख प्रतियोगिता, महानवमी को ढाक एवं धुनुची प्रतिस्पर्धा, रात में जागरण एवं झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।

सेल समिति का दुर्गा पूजा जश्न हर वर्ष स्वादिष्ट भोजन के स्टालों के कारण मशहूर रहता है। समिति के सदस्य इस वर्ष उन इंतजाम की बारीकियों में जुटी है, जिससे भक्त अंपने परिवार के साथ बैठकर ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं झारखंडी व्यंजनों का लुत्‍फा उठा सकेंगे।

परिसर को स्वच्छ रखने और कार पार्किंग की विशेष सुविधा पर जोर दिया जा रहा है। पंडाल का कार्य जोरों पर चल रहा है। मां दुर्गा की मूर्ति रांची के प्रसिद्ध मूर्तिकार अजय पॉल द्वारा तैयार की जा रही है।

पूजा समिति के सदस्य

अध्यक्ष: संजय परिदा, महासचिव : बिष्णु कुमार दास, बिजॉय कुमार दास

कोषाध्यक्ष : मिथिलेश कुमार सिंह

समिति के संयोजक और सदस्य : एस के ठाकुर, आनंद त्रिवेदी, आरआर चौधरी, डॉ बसंत साहू, बबलू घोष, अवधेश प्रसाद, सुशील कुमार, आलोक मिश्रा, अजय प्रसाद, उज्ज्वल भास्कर, संजय गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, एसके मजूमदार, श्री प्रकाश, सचिन कुमार, सुरेश प्रसाद, अनिकेत आनंद, डॉ सुशांत रथ, शिबाशीष मुखर्जी, आलोक कुमार, मिलिंद वर्मा, अशोक झा, रवींद्र दुबे, आनंद तिवारी, शैलेश भारती, कैप्टन आर के झा, रत्नेश राम, मनीष माधव, एचएन सिंह,, एमआर मिश्र, विजय कुमार, रामकिशन, उज्ज्वल मंडल, सुरेश प्रसाद, अनिकेत आनंद, अक्षय दुबे, सोमनाथ कुमार, विकास कुमार, राजू जयसवाल, मनदीप यादव, पंकज प्रिय, आरके झा, पंकज नायक, जेपी कुमार, आश्रम कुमार, योगेश पटेल, सुभाष, प्रिंस, राज हैं।