मोहाली। मोहाली के दशहरा मैदान से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। जहां शहर के फेज-8 के दशहरा मैदान में एक मेला चल रहा था। सभी लोग जॉयराइड को एंजॉय कर रहे थे, तभी एकाएक झूला 50 फुट की उंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे में छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच चल रही है।
यहां बता दें कि सोशल मीडिया पर झूला गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में झूले को हवा से सीधे जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है, जो काफी डरावना लग रहा है। कई लोगों को तो अपनी कुर्सियों से हवा में झूलते देखा गया।
जानकारी के मुताबिक दशहरा ग्राउंड में एक कार्निवल का आयोजन किया जा रहा था। हालांकि हादसा रात करीब 10 बजे की है, जब लोग वर्टीकल टावर पर सवारी कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना में कम से कम 15 से 16 लोग घायल हुए, जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं। उन्होंने कहा, ”हमने लोगों को झूले से गिरते देखा, जब वह ऊपर गया। इसमें बच्चे और महिलाएं बैठी थीं।” एक महिला ने कहा, कार्निवल में इकट्ठा हुए लोगों ने घायलों को अस्पतालों में ले जाने में मदद की।
डीएसपी (सिटी 2), एचएस बाल ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार, चार लोग घायल हुए हैं, लेकिन वे मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी बल ने कहा, “एक कार्निवल का आयोजन किया जा रहा था और प्रत्यक्षदर्शी ने हमें बताया कि झूले में तकनीकी खराबी थी और वह गिर गया था।” कार्निवाल के सभी आयोजक कथित तौर पर मौके से फरार हो गए।
मोहाली व्यापार मेला, जहां घटना हुई थी, 11 सितंबर तक जारी रहना था। मोहाली के उपायुक्त अमित तलवार ने कहा कि वे यह देखने के लिए एक जांच करेंगे कि क्या आयोजकों को संबंधित अधिकारियों से कार्निवल आयोजित करने की अनुमति थी।