रांची। झॉलीवुड में बनी फिल्म ‘हर जनम’ चार भाषाओं में बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन खत्म होने वाला है। हर जनम नागपुरी (Nagpuri) की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही हैं। इसमें बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी आवाज दी हैं। इसे विभिन्न मनोरम और खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है।
फिल्म के मुख्य अभिनेता झारखंड के युवा सुपरस्टार रोहित आरके हैं। राजस्थान की लोकप्रिय अभिनेत्री मुस्कान मूलचंदानी ने इसमें अभिनय किया हैं। फिल्म का निर्माण जाते स्टाइल और रोहित आरके फिल्म के बैनर तले किया गया हैं। इसके निर्माता अनिल जाते हैं। वह युवा पीढ़ी के निर्माता और साथ ही बिजनेसमैन भी हैं।
फिल्म में खलनायक की भूमिका में नीरज वत्स और कुणाल भारती नजर आएंगे। इसके साथ चांदनी बड़ाइक की एक्टिंग भी नजर आएगी। फिल्म के सिनेमेटोग्राफर सुमित सचदेवा और एडिटर सुमित सिन्हा हैं।
फिल्म का गाना यूट्यूब पर रिलीज भी किया गया हैं। प्रोड्यूसर अनिल जाते ने बताया कि फिल्म में भरपूर, एक्शन, रोमांस, इमोशन दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म चार भाषा में रिलीज होगा। रोहित आरके ने फिल्म में अभिनय के साथ लेखन भी किया है।