Jharkhand Weather

jharkhand : अब दो दिन होगी भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कल राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात संभव

रांची। झारखंड में अब दो दिन भारी बारिश होगी। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में भी देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 8 सितंबर को दी। राज्‍य में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

14 सितंबर तक ये स्थिति

9 सितंबर को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

10 सितंबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

11 से 14 सितंबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट

9 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां भारी बारिश

11 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

12 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।