jharkhand : इन जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कल राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात संभव

रांची। झारखंड में 9 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में पड़ने के संकेत हैं। राज्‍य में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 सितंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

11 सितंबर तक ये स्थिति

6 से 9 सितंबर तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

10 और 11 सितंबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट

6 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां भारी बारिश

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

  • सीधे यहां पढ़ें खबरें
  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।