JHARKHAND : सरकारी स्‍कूल के विद्यार्थियों को नई ड्रेस उपलब्‍ध कराने की तारीख तय

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • शिक्षा पदाधिकारियों को देना होगा प्रमाण पत्र

रांची। झारखंड के सरकारी स्‍कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नई पोशाक (ड्रेस) उपलब्‍ध कराने की डेट लाइन तय कर दी गई है। इस तारीख तक पोशाक मिल जाने का प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधीक्षकों को उपलब्‍ध कराना है।

सचिव की अध्यक्षता में 21 और 22 सितंबर को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में विभाग से जुड़े शिक्षा के विभिन्‍न मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में राज्‍य परियोजना निदेशक, प्रशासी पदाधिकारी, सभी क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी( जिला शिक्षा अधीक्षक भी मौजूद थे।

इस दौरान विद्यार्थियों को नई पोशाक उपलब्‍ध कराने की समीक्षा भी की गई। इसमें पाया गया कि पूर्वी सिंहभूम, दुमका, खूंटी, गढ़वा, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ जिले द्वारा 60% से अधिक विद्यार्थियों को पोशाक के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है।

साहिबगंज द्वारा 14 फीसदी, गोड्डा में 15 फीसदी, कोडरमा में 22 प्रतिशत, गुमला, पलामू और गिरिडीह में 23 फीसदी विद्यार्थियों को पोशाक के लिए राशि उपलब्ध कराई जा सकी है।

सिमडेगा, जामताड़ा, गिरिडीह और गुमला जिला द्वारा पूर्व माह की बैठक से अब तक पोशाक की राशि उपलब्ध कराने में कोई प्रगति नहीं हुई है।

सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि 15 नवंबर, 2022 से पहले सभी विद्यार्थियों को पोशाक उपलब्ध कराई जाए। वह नए पोशाक में ही स्कूल आए।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थी नए पोशाक में अपने स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे कि उनके जिले के सभी बच्चे 15 नवंबर 2022 के पूर्व से नए विद्यालय नई पोशाक में विद्यालय आ रहे हैं।

पोशाक उपलब्‍धता की स्थिति