Jharkhand : सतर्क रहें, एक से तीन घंटे में इन जिलों में वज्रपात की आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के इन जिलों के लोग सावधान रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ जगहों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, खूंटी, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। जहां कहीं हों, वहां से सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।

वे पेड़ के नीचे खड़ा नहीं हों। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

मौसम सहित अन्‍य खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। हमारे व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं।https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8