रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों के T20 क्रिकेट सीरीज के लिए दिव्यांगज खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि झारखंड के सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
राज्यपाल ने भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी और झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के पदधारियों को आश्वासन दिया कि सीरीज के आयोजन और राज्य में दिव्यांगजन के खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए यथासंभव मदद दी जाएगी।

विदित हो कि 21 सितंबर को डीसीसीबीआई के अध्यक्ष मुकेश कंचन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन में राज्यपाल से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में मुकेश कंचन के अलावे झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सरिता सिन्हा और संयुक्त सचिव डॉ पूजा सिन्हा, खिलाड़ी-विजय कुमार महतो, निशांत कुमार उपाध्याय, वागीश त्रिपाठी, शौकत अली, विशाल नायक शामिल थे।
मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष अपनी बातें रखी। उनसे झारखंड दिव्यांगजन नीति के अनुसार खिलाड़ियों को उचित मान-सम्मान दिए जाने का आग्रह किया।