Jharkhand Weather

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, झारखंड में 4 दिनों का अलर्ट, ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में लो प्रेशर एरिया स्थित है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक प्रेशर के रूप में केंद्रित होने की संभावना है। इसका प्रभाव झारखंड में 11 सितंबर से देखने को मिलेगा। इसके कारण आने वाले दिनों में कई जगह भारी बारिश होगी। राज्‍य में कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 10 सितंबर को दी।

16 सितंबर तक ये स्थिति

11 सितंबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

12 से 14 सितंबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

15 और 16 सितंबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्‍मीद है।

यहां के लिए अलर्ट

11 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां भारी बारिश

12 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

13 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

14 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। हमारे व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं। https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8