रांची। कोल इंडिया के अधिकारी संगठन कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) की सीसीएल शाखा का चुनाव 10 साल बाद हुआ। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये थे।
दो पदों के लिए चुनाव
चीफ रिटर्निंग ऑफिसर गिरीश कुमार राठौर ने बताया कि महासचिव और संयुक्त महासचिव के पद के लिए चुनाव हुए। संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए कोई नामांकन नहीं आया। उनका मनोनयन होगा।
ये उम्मीदवार जीते
महासचिव के 1 पद के लिए कन्हैया लाल यादव और संजय कुमार मैदान में थे। इसमें कन्हैया लाल यादव चुने गये। इसी तरह संयुक्त महासचिव के 2 पद के लिए संतोष कुमार, रमन नीतेश चुने गये।
ये चुने गये थे निर्विरोध
अध्यक्ष पद के लिए दीनानाथ सिंह निर्विरोध चुने गये। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार और संतोष कुमार सिंह चुने गये। कोषाध्यक्ष पद पर एस सत्यनारायण निर्विरोध चुने गये। संयुक्त कोषाध्यक्ष का मनोनयन कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद होगा।