ब्रिटेन। दुखद खबर यह आ रही है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है।
वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रहने की सलाह दी गई थी। इसके बाद अब जानकारी दी गई है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार दोपहर निधन हो गया।
इससे पहले बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया था कि उनकी हालत नाजुक है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसी के साथ पैलेस ने ये भी बताया था कि महारानी बाल्मोरल में हैं और उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स और पोते प्रिंस विलियम वहां के लिए रवाना हो गए हैं।