दुमका में पीड़ित युवती के परिजन को भाजपा ने दी 28 लाख की सहायता राशि

झारखंड
Spread the love

दुमका। झारखंड की उप राधानी दुमका की आदिवासी बेटी के परिजनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे, सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने 21 सितंबर को मुलाकात की। समुदाय विशेष के युवक द्वारा युवती का बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

प्रकाश ने बताया की पार्टी द्वारा परिजनों को 28 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। भाजपा हमेशा दलित, वंचित की सेवा के लिए तत्पर एवं संघर्ष करने वाली पार्टी है।

पार्टी अध्‍यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार में महिला उत्पीड़न, बलात्कार और हत्या का रिकॉर्ड दर्ज हो रहा। हेमंत सरकार तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में मौन साधे बैठी है।

सहायता राशि उपलब्ध कराने में सांसद निशिकांत दुबे की भूमिका महत्वपूर्ण रही। परिजनों से मिलने वालों में विधायक रणधीर सिंह भी थे।