JCI रांची के रक्तदान शिविर में 45 यूनिट खून जमा

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई (JCI) रांची ने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया। नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से लगे शिविर में 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। शिविर में 45 यूनिट खून जमा हुआ।

अध्यक्ष सौरव साह ने सबसे पहले रक्त देकर शिविर की शुरुआत की। उसके बाद अन्य सदस्य और उनके परिचितों ने भी रक्तदान दिया।

सौरव ने कहा कि हमें नियमित तौर पर रक्तदान करना चाहिए। इससे हमारे शरीर के अंदर का रक्त भी समय-समय पर बदलता है। किसी को जरूरत के समय बहुत काम आता है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा गया है।

इस शिविर के संचालन रोहित दयानी, सुगम सरावगी और अनिरुद्ध अग्रवाल ने किया। उनका साथ डायरेक्टर ब्लड राहुल टिबड़ेवाल ने दिया। संस्था के अन्य सदस्यों ने भी अपना सहयोग दिया।