केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मिला दूसरी बार एक्‍सटेंशन

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्‍हें दूसरी बार सेवा विस्‍तार दिया गया है। अब वे अगस्‍त 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे।

जानकारी हो कि राजीव गौबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस हैं। वह यहां के मुख्‍य सचिव रह चुके हैं। इसके बाद वह केंद्र में सचिव बनें। कैबिनेट सचिव बनने से पहले वह केंद्रीय गृह सचिव भी रह चुके हैं।

तत्‍कालीन कैबिनेट सचिव पीके सिन्‍हा के रिटायर होने के बाद राजीव गौबा ने यह पद संभाला था। कैबिनेट सचिव के पद पर राजीव गौबा ने 30 अगस्‍त, 2019 को योगदान दिया था।

मोदी सरकार ने राजीव के रिटायर होने के बाद उन्‍हें एक साल का सेवाविस्‍तार दिया। वर्तमान में उनका कार्यकाल 30 अगस्‍त, 2022 को पूरा हो रहा है। इस बीच उन्‍हें एक साल के लिए और सेवाविस्‍तार मिल गया है। इसका आदेश कैबिनेट की नियुक्ति सचिव ने 5 अगस्‍त, 2022 को जारी कर दिया।