स्‍कूल में प्री पब्लिसिटी प्रोग्राम के तहत मनाया गया तिरंगा उत्सव

झारखंड
Spread the love

धनबाद। भारत की आजादी के 75वें वर्ष में लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहन देने और अमृत महोत्सव मनाने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार ब्यूरो (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आज 12 अगस्त को प्री पब्लिसिटी प्रोग्राम के तहत तिरंगा उत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों के बीच तिरंगा का वितरण किया गया। देशभक्ति गीतों के साथ सभी ने तिरंगा हाथों में लेकर फहराया। स्वतंत्र सेनानियों को याद किया।

आज प्री पब्लिसिटी प्रोग्राम के तहत हर घर तिरंगा एवं अमृत महोत्सव को याद करते हुए बच्चों के लिए पेंटिंग, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस दौरान बच्चों तिरंगा झंडा फहराने के नियमों की जानकारी क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पाण्डेय ने दी। उन्‍होंने कहा कि सभी बच्चे अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त के दौरान तिरंगा जरूर फहराए। उन्होंने झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों बिरसा मुंडा, सिधो कान्हो, फूलो झानो, तेलंगा खड़िया आदि के बारे में भी बताया।

इस मौके पर विद्यालय के सचिव हरि प्रसाद महतो ने बच्चों को प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा के महत्व के बारे में बताया। सीबीसी, धनबाद के क्षेत्रीय प्रचार सहायक राजकिशोर पासवान ने दोनो दिन होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा को विस्तार में बताया।

प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रिंसिपल श्यामल कुमार नाग, शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय, गिरिधारी महतो, शुकदेव मिश्रा, सुनील माहत्रा, उमेश महतो, श्रीकांत तिवारी, दयामय मण्डल, संतोष साव, सुदर्शन चेतन, गोपीनाथ महतो, संतोष सिंह चोकटी, सोमी मराठी, कलावती देवी, निखिल जायसवाल, उपेन्द्र पाठक, शिवलाल टुडू की सराहनीय भूमिका रही।

मुख्य कार्यक्रम में विजेता होंगे पुरस्कृत

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- समता कुमारी (कक्षा 9), द्वितीय पुरस्कार-प्रियंका कुमारी, तृतीय पुरस्कार- सोमेश कुमार जायसवाल को मिला।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कक्षा 9A के आरजू ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार- प्रीति ग्रुप और तृतीय पुरस्कार-रमेश ग्रुप (कक्षा 9B) को मिला है।

चित्रकला प्रतियोगिता में पायल कुमारी (IX A) को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार-बिनीत कुमार महतो-XB और तृतीय पुरस्कार- इमान नाग XB को मिला। सभी वर्ग में एक सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा।