बकरी बाजार में दुर्गा पूजा पर इस बार दिखेगा इस्कॉन मंदिर का प्रारूप

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • 100 से अधिक कारीगर तैयार करेंगे पंडाल निर्माण

रांची। भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार परिसर में बीते 64 वर्षों से दुर्गा पूजा का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है। गत 2 सालों से कोरोना की वजह से दुर्गा पूजा के कार्यक्रम बहुत ही छोटे रूप में दर्शनार्थियों के लिए रखे गए थे।

इस बार भारतीय युवक संघ द्वारा भव्य और विशाल पंडाल का स्वरूप दुर्गा पूजा में अवलोकन करने का मौका प्राप्त होगा। इसी निमित्त 10 अगस्‍त को प्रातः 9.30 बजे बकरी बाजार परिसर में भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी और सचिव निर्मल मोदी ने पूजा स्थान पर भूमि पूजन कर पूजा पंडाल निर्माण का श्रीगणेश कराया।

इस अवसर पर आचार्यों द्वारा विधिवत भगवान का आह्वान करते हुए भूमि पूजन कराया गया। इसके साथ ही पूजा पंडाल का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। चौधरी ने बताया कि इस बार बंगाल के मायापुर में भव्‍य इस्कॉन मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है।

इस बार भारतीय युवक संघ दर्शनार्थियों के लिए दसवीं के 7 दिन पूर्व भक्‍तों के लिए पट दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इस बार पूजा पंडाल में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। बिना किसी दिक्कत और तकलीफ के लाखों लोग पंडाल की सुंदरता सहित मां के दर्शन कर सकेंगे।

पूजा पंडाल के भूमि पूजन में मुख्य रूप से अध्यक्ष अशोक चौधरी, संरक्षक वसंत गौतम, सचिव निर्मल मोदी, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, रमेश अग्रवाल, मंटू जालान, प्रकाश धेलिया, मदन बगड़िया, दीपक चौधरी ,बिन्नू ठक्कर, राकेश गोयल, विनोद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, संजय चौधरी, मनीष लोधा, अमित बजाज, विनोद अग्रवाल, रोहित लोहिया सहित अन्‍य सदस्य मौजूद थे।