तेजस्वी ने की सत्ता में वापसी, तो रांची में अर्जुन यादव ने बांटीं मिठाइयां, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। बिहार की सियासत में लंबे समय से सत्ता से बेदखल राजद की वापसी हुई है। राजद ने जैसे ही सत्ता में वापसी की राजधानी रांची के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।

बुधवार को एनडीए सरकार से नीतीश कुमार के अलग होने के बाद जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनी, रांची के कोकर चौक में जमकर जश्न मना।

रांची महानगर राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने हाथ में मिठाई का पैकेट लेकर आम लोगों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान महागठबंधन सरकार जिंदाबाद के अलावा तेजस्वी सरकार के भी नारे लगते रहे।

अर्जुन यादव ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जमकर कोसा और कहा कि इन दोनों ने गठबंधन के साथ-साथ देश की जनता को भी धोखा दिया है।

बेरोजगारी और महंगाई पर ये दोनों कभी नहीं बोलते। महाराष्ट्र का बदला बिहार ने ले लिया है। 2024 में बिहार की जनता इनको आईना दिखा देगी।

मौके पर संतोष कुमार, अरुण यादव, कांग्रेस के राजूराम, लोकेश खलखो, मंटू तिवारी, कृष्ण कुमार, हरिराम, मनोज कुमार, हेमंत वर्मा, विजय यादव, विनोद सिंह, जीतू यादव, मुरारी ठाकुर, जितेंद्र तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।